बीसलपुर के शक्ति पीठ में हो रहा गायत्री यज्ञ। संवाद
बीसलपुर। शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में संचालित गायत्री शक्तिपीठ में रविवार को यज्ञ एवं गोष्ठी का आयोजन हुआ। परिजनों ने यज्ञ में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना की।
इस अवसर पर गायत्री परिवार के संरक्षक लालता प्रसाद शास्त्री ने कहा कि युग ऋषि आचार्य श्रीराम शर्मा ने सप्त सूत्री आंदोलन चलाकर युग परिवर्तन का संकल्प लिया था। जिसे पूरा करने के लिए पूरा गायत्री परिवार संकल्पित है। गायत्री परिवार के जिला समन्वयक लालाराम ने जिले की आगामी कार्ययोजना पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर गायत्री परिवार के ब्लॉक प्रभारी प्रताप सिंह, देवकी नंदन, रामपाल गंगवार, अनोखेलाल, डॉ.हरेंद्र कुमार, गंगा देवी, सरला देवी, विमला देवी और गायत्री देवी सहित बड़ी संख्या में परिजनों की भागीदारी रही। यज्ञ परिब्राजक राजेंद्र कुमार ने संपन्न कराया। मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सत्यपाल सिंह यादव ने आगंतुकों का आभार जताया। संवाद