फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निघासन से मिलेगी धौरहरा क्षेत्र को बिजली सप्लाई 

Sun, 17 Apr 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
लाइट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
- लाइन के दोनों तरफ 27 मीटर तक किसी निर्माण पर रोक 
- पहले पलिया से मिलती थी बिजली सप्लाई 
जिले की बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ट्रांसमिशन ने निघासन से धौरहरा तक बनाई जा रही 23 किलोमीटर की बिजली लाइन को ऊर्जीकृत कर दिया है। साथ ही बिजली लाइन के दोनों तरफ 27 मीटर तक किसी निर्माण या पौधरोपण पर रोक लगा दी है। इससे पहले धौरहरा क्षेत्र को पलिया के 132केवी उपकेंद्र से बिजली मिल रही थी।
विज्ञापन

ट्रांसमिशन के अधिशाषी अभियंता धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि निघासन में बने 220 केवी के उपकेंद्र से धौरहरा के 132 केवी उपकेंद्र को नई बिजली लाइन से जोड़कर ऊर्जीकृत करने का काम पूरा कर लिया गया है। निघासन से यह बिजली लाइन टेहरा, सोहरिया, नकहिया, रायपुर, दुलही, सोठियाना, रकेहटी, परागीपुरवा, झंडी रोड होते हुए धौरहरा पहुंचाई गई है। उनके मुताबिक धौरहरा क्षेत्र को लखीमपुर से पलिया जा रही 132 केवी की लाइन से जोड़कर बिजली दी जा रही थी। लेकिन नई लाइन के बनने के बाद पलिया जा रही बिजली लाइन को अलग कर दिया गया है। इससे पलिया और धौरहरा क्षेत्र को बिजली की ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिलेगी। इस संबंध में विद्युत वितरण खंड के अवर अभियंताओं को भी निर्देश दिया गया है कि वह भी लोगों को बिजली लाइन से दूर रहने और निर्माण कराने से रोकें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें