फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दिव्यांगजनों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दिव्यांगजनों की विभिन्न समस्याओं के संबंध में भारतीय दिव्यांग यूनियन की महासभा सोमवार को कुंभी ब्लाॅक में आयोजित की गई।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि दिव्यांगजनों की समस्याओं के निस्तारण के लिए विश्व दिव्यांग दिवस पर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अब तक उसका संज्ञान नहीं लिया गया। एक बार से जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जा रहा है। अगर 15 दिन में मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे। दिव्यांगजनों ने कहा कि गोला में काफी ऐसे लोग हैं, जिनके अंत्योदय राशन कार्ड बने हैं, जबकि वह इसके हकदार नहीं है।
सभी राशन कार्डाें की जांच की जाए। अपात्रों के राशन कार्ड निरस्त कर दिव्यांजनों के बनाए जाए। कहा कि पीड़ित दिव्यांगों की संबंधित थाना में रिपोर्ट दर्ज करते समय भारतीय दिव्यांग अधिनियम-2016 की धाराओं को शामिल किया जाए। दिव्यांगों को प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण योजना का लाभ दिया जाए, जिससे वह स्वरोजगार कर अपना जीवन यापन कर सके।
विज्ञापन

गोला में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास बने कांशीराम आवास में खाली पड़े आवास दिव्यांगों को आवंटित किए जाएं। गोला में मंडी समिति, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, तहसील परिसर, चौराहा, सरकारी संस्थान जैसे स्कूल, बैंक, थाना आदि के फुटपाथ पर दिव्यांगों को खोखा रखने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन

कहा कि इन मांगों को लेकर पहले भी जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को लिखित में दे चुके हैं, लेकिन अब तक संज्ञान नहीं लिया गया। अब 15 दिन का समय दिया जा रहा है। इस मौके पर संजेश कुमार, अमित कुमार, विकाश, राजेश मौर्य, विजयपाल, लालचंद, तिलक राम, नरेंद्र थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें