फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू, बसों के संचालन पर रोक बरकरार

विज्ञापन
पलिया-भीरा मार्ग से निकलते वाहन। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन


पलियाकला। बनबसा बैराज से बृहस्पतिवार को पानी पास किए जाने के बाद अब पलिया-भीरा मार्ग पर बहाव कम होने लगा है। हालांकि अभी कई जगहों पर पानी सड़क पार तक बह रहा है। प्रशासन ने मार्ग पर छोटे वाहनों का संचालन शुरू कर दिया है, लेकिन बसों के संचालन पर अभी रोक है। शनिवार को चौपहिया, दोपहिया व ई-रिक्शा मार्ग पर चलते नजर आए।

पलिया-भीरा रेलखंड कटने के बाद से बनबसा बैराज से करीब 80 हजार से अधिक पानी पास होने पर पलिया-भीरा मार्ग पर पानी बहने लगता है। सोमवार से इस मार्ग पर फिर पानी चलने लगा, जिसके चलते प्रशासन ने बुधवार देर रात मार्ग से यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया था। बृहस्पतिवार को भी यातायात बंद रहा और शुक्रवार को पानी कम होने के बाद मार्ग पर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। वहीं बसों का संचालन बंद रहा। बस यूनियन की मानें तो प्रशासन ने रविवार तक बसों का संचालन बंद रखने की बात कही है। इसके बाद संचालन शुरू हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन



रपटा पुल के पास धंसी मिट्टी, पीडब्लयूडी कर रहा मरम्मत
पलिया-निघासन मार्ग पर रपटा पुल के पास की मिट्टी धंस गई है। पीडब्ल्यूडी मार्ग पर मरम्मत का कार्य कर रहा है। इसके चलते दो दिन लोग जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। हालांकि बड़े वाहनों को पुल के बजाय नीचे से गुजारा जा रहा है, जो हल्के पानी से होकर निघासन मार्ग पर पहुंच रहे हैं। फिर भी यहां जाम लग रहा है।


ई-रिक्शा चालक यात्रियों से वसूल रहे मनमाना किराया
पलिया-भीरा मार्ग पर बसों का आवागमन बंद होने से ई-रिक्शा चालक यात्रियों को शारदा पुल तक ले जाने के लिए मनमाना किराया वसूल रहे हैं। कुछ ई-रिक्शा चालक पलिया से सीधे शारदा पुल तक की सवारियां बैठाते दिखे, वहीं कुछ निजी बस अड्डे के बाहर सवारियों को ढूंढते दिखे।
विज्ञापन



वर्जन

अभी केवल छोटे वाहनों का संचालन ही हो रहा है। बाकी एनएचएआई के अधिकारी भी इस मार्ग पर नजर बनाए हैं। कुछ जगहों पर मरम्मत कराए जाने के बाद बसों का संचालन शुरू होगा। अभी पानी सड़क पार तक बह रहा है। छोटे वाहन चालक भी सावधानी बरतें।

कार्तिकेय सिंह, एसडीएम पलिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें