फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ऊंचे और सूखे स्थानों पर जा रहे वन्यजीव, पेट्रोलिंग बढ़ाई गई

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलरायां। बॉर्डर इलाके के पार्क और जंगल के निचले स्थानों पर जलभराव होने से वन्यजीवों ने ऊंचे स्थानों पर पलायन शुरू कर दिया है। सुरक्षा के लिए वनकर्मियों ने जंगल के चारों ओर कैमरा लगाकर पेट्रोलिंग तेज कर दी है।
विज्ञापन

उत्तर निघासन रेंज बेलरायां के रेंजर भूपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नेपाल बॉर्डर की नदियों का जलस्तर बढ़ने से वनों के निचले स्थानों पर जलभराव हो गया है। पानी भर जाने से हिरन, चीतल, सुअर आदि वन्यजीव जंगल के ऊंचे स्थानों के अलावा पड़ोस के खेतों में शरण ले रहे हैं। वन्यजीवों की निगरानी और उनकी सुरक्षा के लिए वन कर्मियों की टीमों ने बॉर्डर की वन चौकी बेलापरसुआ, मझरा, बथुआ वनों के चंहुओर कैमरा लगाकर पेट्रोलिंग तेज कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें