फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: वन्यजीव<bha>--</bha><bha>--</bha> बेलाकलां का तेंदुआ आज काशी वन प्रभाग में छोड़ा जाएगा

Fri, 27 Mar 2026 10:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मझगईं रेंज कार्यालय में बंद तेंदुआ। स्रोत: वन विभाग
विज्ञापन
मझगईं। बेलाकलां गांव में ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया तेंदुआ शनिवार तड़के मझगई रेंज से काशी वन प्रभाग के लिए रवाना किया जाएगा। वन विभाग की टीम सुबह करीब चार बजे पिंजरे में कैद तेंदुए को लेकर जाएगी, जहां उसे घने जंगलों में आजाद किया जाएगा।
विज्ञापन

यह तेंदुआ पिछले सात महीनों से क्षेत्र में दहशत का कारण बना हुआ था। मंगलवार को उसने ग्रामीण बब्लू और नरेश पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था, जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने तेंदुए को घेरकर रस्सियों से बांध लिया और काबू में कर वन विभाग को सौंप दिया।
मझगई रेंज के अधिकारियों की निगरानी में तेंदुए की देखभाल की जा रही थी। क्षेत्रीय वन अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि तेंदुआ पूरी तरह स्वस्थ है। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार उसे काशी वन प्रभाग ले जाकर उसके प्राकृतिक वास में छोड़ा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें