संपूर्णानगर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत रानीनगर में वनकर्मी के घर के पास कुछ कुत्तों ने एक हिरन के बच्चे को घेर लिया। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर वनकर्मी ने परिजन की मदद से हिरन की बच्चे की जान बचाकर उसे वनरेंज के माननगर चौकी इंचार्ज के सुपुर्द किया है।
वन रेंज के अंतर्गत रानीनगर निवासी वनरक्षक जसवंत सिंह व उनके भाई बलवंत सिंह के घर के पास खेत में किसी वन्यजीव की चीखने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद दोनों भाइयों ने गन्ने के खेत में जाकर देखा तो एक हिरन के बच्चे को कुत्तों ने घेर रखा था और उसका शिकार करने जा रहे थे। इस दौरान दोनों भाइयों ने कुत्तों को कड़ी मशक्कत के बाद भगाकर हिरन के बच्चे की जान बचाई। सूचना वन रेंज के माननगर चौकी इंचार्ज मुनिराम को दी गई। जिसके बाद वह अपनी टीम के साथ वनरक्षक के घर पहुंचे और हिरन के बच्चे को सुपुर्दगी में लेते हुए माननगर के जंगल में छोड़ दिया है। संवाद