फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में निकला अजगर, मची अफरा तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानगर। शारदा होटल में अजगर निकलने से अफरातफरी मच गई। सूचना वन विभाग को दी गई। जिसके बाद पहुंचे वनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़कर मुरारखेड़ा के बोझी जंगल में छोड़ा है।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर जर्जर शारदा होटल जो काफी समय से बंद पड़ा है। उसकी दीवार पर लगभग एक क्विंटल से अधिक वजनी काला अजगर देखकर लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस ने सूचना संपूर्णानगर रेंज को दी। जिसके बाद डिप्टी रेंजर विमलेश कुमार, वनकर्मी रामकुमार, मुनिराज वर्मा, सोमनाथ, जसवंत सिंह, हीरा सिंह आदि मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद दीवार पर चल रहे अजगर को अपने कब्जे में लिया। अजगर को वनकर्मियों ने बोरी में भरकर मुरारखेड़ा के बोझी जंगल में छोड़ दिया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें