फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जंगली हाथियों ने तबाह कर दी 40 बीघा फसल

विज्ञापन
जंगली हाथियों ने गन्ना और धान की फसल को नष्ट किया
विज्ञापन
निघासन। क्षेत्र में जंगली हाथियों का कहर जारी है। लगातार तीसरे दिन जंगली हाथियों ने गन्ना और धान की 40 बीघा फसल नष्ट कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बौधिया कलां के मजरा रमुआपुर के आसपास क्षेत्र में तीन दिन के अंदर जंगली हाथी बीस एकड़ से ज्यादा धान और गन्ने की फसल को बर्बाद कर चुके है। ग्राम पंचायत बौधिया कला के मजरा रमुआपुर के पश्चिम आए जंगली हाथियों के झुंड ने गन्ने की सारी फसल नष्ट कर दी है।
विज्ञापन

हाथियों ने मायाराम, रामकुमार, रामसिंह, कमलेश, तवसीफ, घुरई, कमलेश कुमार, रामकिशोर, अजय कुमार, सन्तराम, रामचन्द्र, त्रिमोहन, बदलू, खूबलाल, रामऔतार, छैलबिहारी, सुनील कुमार, अरुण, नरेन्द्र कुमार, हेमन्दर, मैकू, रामनाथ, रामगोपाल, अशोक कुमार, गया प्रसाद, संकटा प्रसाद, संजय, जगन्नाथ सहित कई किसानों की गन्ने की फसल तहस-नहस की है। ग्रामीणों ने रात में वन विभाग को सूचना दी लेकिन कोई कर्मचारी नही पहुंचा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें