फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ट्रैक्टर-डीसीएम की टक्कर में किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। थाना क्षेत्र में पीलीभीत बस्ती हाईवे पर ट्रैक्टर और डीसीएम के बीच हुई जोरदार टक्कर में ट्रैक्टर चालक संतोष वर्मा की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


मन्योरा गांव निवासी संतोष वर्मा पुत्र लल्लन वर्मा गोला से रोटावेटर लेकर ट्रैक्टर से वापस घर आ रहे थे। देर रात करीब आठ बजे पीलीभीत बस्ती हाईवे पर बौंठा गांव के पास स्थित बाग के सामने पीछे से आ रही एक डीसीएम ट्रैक्टर से जा टकराई। इससे ट्रैक्टर पीछे की और पलट गया। चालक संतोष वर्मा पीछे जुड़े रोटावेटर और ट्रैक्टर के बीच में गिरकर दब गए। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वही, डीसीएम सड़क किनारे खाई में पलट गई। डीसीएम चालक मौके से भाग गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें