फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: किसान पर जंगली सूअर ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। खेत पर काम कर रहे एक किसान पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। हमले से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। एबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मैगलगंज रेंज के बेहजम बीट के पैला गांव निवासी 25 वर्षीय सर्वेश कुमार पुत्र राम सिंह रविवार को गांव के अन्य किसानों के साथ खेत पर गन्ने के खेत में गुड़ाई का काम कर रहे थे। शाम करीब छह बजे जंगली सूअर ने सर्वेश पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमला से भगदड़ मच गई। साथी पहले उन्हें घर लेकर पहुंचे, लेकिन हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
शनिवार को मुड़िया गांव में लल्लन के 12 वर्षीय बेटे पुनीत पर सूअर ने हमला कर दिया था, जिससे वह घायल हो गया। क्षेत्र में जंगली सुअर के लगातार हमले की घटनाएं होने से लोग दहशत में हैं। मैगलगंज रेंज डिप्टी रेंजर रवि कांत वर्मा ने बताया कि वन दरोगा उमेश वर्मा को मौके पर भेजा गया है। गन्ना कटने की वजह से सूअर इधर-उधर भाग रहे हैं। ग्रामीणों को खेतों पर जाते समय सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें