अमीरनगर। कस्बे से करीब 50 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय आने के लिए कोई भी रोडवेज बस नहीं है। प्राइवेट और डग्गामार वाहनों का ही एक सहारा है, जिनका संचालन शाम होते ही बंद हो जाता है।
ऐसे में अमीरनगर के लोगों का जिला मुख्यालय से संपर्क कर कट जाता है। क्षेत्रवासियों ने मोहम्मदी से अमीर नगर, सिकंदराबाद होते हुए जिला मुख्यालय तक रोडवेज बस संचालन को लेकर कई बार मांग की है। बावजूद इसके अभी तक सुनवाई नहीं हो सकी। जबकि बड़ी संख्या में लोगों का जिला मुख्यालय आना-जाना रहता है। सरकारी सेवा न होने से लोगों को काफी दिक्कतें होती हैं। एआरएम गोला महेश चंद्र कमल ने बताया कि पूर्व में बस का संचालन कराया गया था। आय न होने से बस संचालन बंद करना पड़ा।
मनोज कुमार सिंह
मनोज कुमार सिंह
मनोज कुमार सिंह