फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशनपुर रेंज में वाहन की टक्कर से हिरण की मौत

विज्ञापन
भीरा-मैलानी रोड पर मृत पड़ा हिरण। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
पलियाकलां। दुधवा टाइगर रिजर्व की किशनपुर रेंज के मैलानी बीट में सड़क पार कर रहे हिरण को वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना पर टक्कर मारने वाले वाहन व चालक को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया, जबकि शव को आईवीआरआई बरेली में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व के किशनपुर वन्यजीव विहार की मैलानी रेंज की बीट संख्या 34 में भीरा-मैलानी रोड को पार कर रहे एक हिरण को वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर सतर्क वन विभाग की टीम ने टक्कर मारने वाले वाहन एवं चालक को पकड़ लिया। अधिकारियों ने मौका मुआयना करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए आईवीआरआई बरेली के लिए भेजा है। वहीं वाहन चालक पर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें