फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर लकड़बग्घे का हमला, भागकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
तिकुनियां (लखीमपुर खीरी)। खीरी-बहराइच जिले के बॉर्डर के गांव मजरा पूरब में युवक उमेश यादव पर लकड़बग्घे ने उस वक्त हमला कर दिया जब वह खेत से घर वापस आ रहा था। युवक ने किसी तरह भागकर जान बचाई। हमले में युवक की टांग में लकड़बग्घे के दांत लगे हैं।
विज्ञापन

मझरा पूरब गांव निवासी उमेश कुमार यादव पुत्र जनक राम यादव शुक्रवार को खेत में गया था, इसी दौरान घर लौटते वक्त झाड़ी में छिपे लकड़बग्घे ने उस पर हमला बोल दिया। उमेश कुमार ने जब शोर मचाया तो ग्रामीणो के वहां पहुंचने पर लकड़बग्घा भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने मजरा पूरब में बनी वन चौकी के प्रभारी वन दरोगा हरिलाल को घटना की सूचना दी, जिस पर उत्तर निघासन वन रेंज प्रभारी विमलेश कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और बताया कि युवक की र्बाइं टांग में लकड़बग्घे के दांत के निशान लगे हैं, जिसका इलाज कराया जा रहा है और जंगल की चौकसी कड़ी कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें