फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवंतगुलरा गांव में तेंदुआ देखकर सहमे ग्रामीण

विज्ञापन
मझगईं के भगवंतनगर में तेंदुए के पगचिह्न देखते ग्रामीण। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
मझगईं। इलाके के भगवंतनगर गुलरा गांव में बुधवार रात रोड पर तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। हालांकि तेंदुए ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। इस कारण ग्रामीणों में जबरदस्त दहशत है।
विज्ञापन

इलाके के भगवंतनगर गुलरा गांव में गुरुवार रात गांव के बीचोबीच रोड पर एक तेंदुआ दिखाई दिया। ग्रामीण विनय कुमार ने बताया कि तेंदुआ नारायन के घर के पास होते हुए भुईंया माता मंदिर की तरफ चला गया। हालांकि उसने किसी पर हमला नहीं किया और न ही कोई मवेशी उठाकर ले गया। गांव के अंदर तेंदुआ आ जाने से ग्रामीणों में हड़कंप है। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह सभी ने तेंदुए के पंजों के निशान भी देखे हैं। इससे पूर्व भी तेंदुआ गांव के पास टांडे गांव से कई बकरों को उठा कर ले जा चुका है। मामले में रेंजर सुभाष चंद्र वर्मा ने बताया कि इस बारे में उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है, जानकारी मिली होती तो मौके पर जाकर मौका मुआयना किया जाता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें