फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्यापुर में घर के दरवाजे पर बाघ खड़ा देख उड़े होश, दहशत

विज्ञापन
अयोध्यापुर में बाघ के पगचिह्न देखते वनकर्मी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
ममरी (लखीमपुर खीरी)। शुक्रवार की रात ग्राम पंचायत इब्राहिमपुर ग्रंट के मजरा अयोध्यापुर गांव में बंसीलाल के दरवाजे पर आ पहुंचे बाघ ने पशुबाड़े में बंधे पशुओं पर हमले की कोशिश की। कुत्तों के भौंकने, पशुओं के रंभाने पर परिवार के लोग जागे तो बाघ देख उनके होश उड़ गए। शोर शराबा होने पर ग्रामीणों ने शोर मचाया और आग जलाई। तब बाघ जंगल की ओर चला गया। बाघ के गांव में घुसने, पगचिह्न मिलने की पुष्टि महेशपुर रेंज के वन कर्मियों ने भी की है।
विज्ञापन

अयोध्यापुर गांव के मनोज, राकेश, सुरेश, विजेंद्र वर्मा, मिथिलेश कुमारी आदि ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार की रात लोग खाना खाकर घरों में सो रहे थे। इसी बीच बाघ गांव में घुसकर बंसीलाल के दरवाजे पर आ पहुंचा और पशुबाड़े में बंधे पशुओं पर हमला करने की कोशिश की। पशुओं के रंभाने, कुत्तों के भौंकने पर जागे परिवार वालों ने जब टार्च की रोशनी डाली तो दरवाजे पर बाघ खड़ा देख उनके होश उड़ गए। भयभीत परिवार के लोगों ने शोर मचाया। शोर मचाने और आग जलाने पर बाघ गन्ने के खेत में घुसकर जंगल की ओर चला गया। यहां से जंगल की दूरी तीन किलोमीटर है। बाघ की दहशत में ग्रामीण रात भर जागते रहे। प्रधान प्रतिनिधि रामकुमार वर्मा की सूचना पर शनिवार सवेरे गांव पहुंचे फॉरेस्टर मतीन खान, राजेश कुमार, वाचर बुधईलाल, कमलेश ,जगदीश आदि वन कर्मियों ने बाघ के गांव में घुसने, पगचिह्न मिलने की पुष्टि कर बताया कि बाघ शिकार की तलाश में वहां पहुंचा होगा। गनीमत रही उसने किसी पर हमला नहीं किया। वनकर्मियों ने गांव वालों को सतर्क रहने, पशुओं पर निगरानी रखने, खेतों में समूह बनाकर जाने, गन्ने की छिलाई सावधानी से करने की सलाह दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें