फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीने बाद भी नहीं पकड़ा जा सका तेंदुआ

विज्ञापन
Wild Animals
विज्ञापन
ईसानगर/धौरहरा। गनापुर बीट इलाके में तेंदुआ एक महीने बाद भी नहीं पकड़ा जा सका है। तेंदुआ लगातार वन विभाग को चकमा देकर 10 किलोमीटर की परिधि में घूम रहा है। प्रभावित इलाके में चार पिंजड़े व कई कैमरे लगे हुए हैं, फिर भी वन विभाग की टीम उसे अब तक नहीं पकड़ सकी है।
विज्ञापन

ईसानगर थाना क्षेत्र के बेलागढ़ी व चकदहा में एक महीने के अंदर दो बच्चों का शिकार करने वाले तेंदुए को वन विभाग नहीं पकड़ सका है। घाघरा नदी से लगे गांवों में तेंदुए की चहल कदमी लगातार बढ़ रही है। एक महीने में दो बच्चों सहित तेंदुआ दर्जनों मवेशियों व कुत्तों को अपना निवाला बना चुका है। वहीं 12 से अधिक लोग जख्मी हुए हैं। इससे ग्रामीणों में भय व्याप्त है। ग्रामीण रामप्रीत यादव, इंदल यादव, मुकेश गौतम आदि का कहना है कि तेंदुए के डर से लोग खेतों में नही जा रहे। धान की कटाई का समय चल रहा है। ऐसे में तेंदुए के हमले का डर हर वक्त बना रहता है। मजदूरों की रखवाली के लिए दो-तीन लोग लाठी डंडे लेकर खड़े रहते है। वन क्षेत्राधिकारी अनिल शाह ने बताया कि उनकी टीम लगातार तेंदुए की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। कैमरे से भी निगरानी की जा रही है। उसी के आधार पर पिंजड़े भी अलग-अलग जगहों पर रखे जा रहे हैं। जल्द तेंदुआ वन विभाग की पकड़ में होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें