फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर कैमरे में कैद हुआ तेंदुआ पर पिंजड़े तक जाकर लौट गया

विज्ञापन
ईसानगर में कैमरे में कैद हुआ तेंदुआ। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
ईसानगर-धौरहरा। वन रेंज के गनापुर बीट में दो बच्चों को मौत के घाट उतार चुका तेंदुआ अब भी वन विभाग की पकड़ से बाहर है। गुरुवार की रात वह चहलकदमी करता हुआ कैमरे में कैद हो गया। उसे पकड़ने का वन विभाग को कोई उपाय नहीं सूझ रहा। तेंदुए की पैंतरेबाजी व ग्रामीणों के आक्रोश से वन विभाग की परेशानी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

बहराइच सीमा से लगे ईसानगर थाना क्षेत्र के ओझापुरवा, कैरातीपुरवा, चकदहा, बेलागड़ी, बंशीबेली, गुजारापुरवा, बनटुकरा, राजापुरवा आदि गांवों में तेंदुआ अर्से से आतंक का पर्याय बना है। घाघरा नदी की तलहटी में बसे गांवों में तेंदुए की आवाजाही बनी है। दो बच्चों सहित तेंदुआ दर्जनों मवेशियों व कुत्तों को मार चुका है। इससे ग्रामीणों में भय व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग पर तेंदुए को पकड़ने में लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी बगैर तैयारी व बंदोबस्त के तेंदुए को पकड़ने के लिए पहुंचे है। आधुनिक तरीकों के साथ वन विभाग तेंदुए को पकड़ने के बजाय पुराने तरीके से ही पिंजड़े लगा कर काम चला रहा है। वन विभाग की लापरवाही के चलते तेंदुआ अब तक पकड़ से बाहर है। पिंजरे के इर्दगिर्द मंडराते तेंदुए की तस्वीर वन विभाग के कैमरे में जरूर कैद हुई, लेकिन तेंदुआ पिंजड़े के अंदर नहीं आ सका। ग्रामीणों ने तेंदुए से निजात दिलाने की मांग की है।
--------
वन विभाग ने सियार बताकर झाड़ लिया पल्ला
ईसापुर। गनापुर बीट में बार-बार तेंदुए के हमले से जहां कई लोग काल के गाल में समा गए हैं। वहीं ईसानगर, हसनपुर कटौली रोड पर बसे राजापुरवा गांव में दो बच्चों पर हुए हमले से ग्रामीण दहशत में है। ग्रामीणों का कहना है कि हमला करने वाला जानवर सियार नहीं तेंदुआ है, लेकिन वन विभाग मानने को तैयार नहीं है। रात्रि में घटना के बाद वन दरोगा मौके पर जरूर पहुंचे, लेकिन सियार बताकर इतिश्री कर ली, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्राम प्रधान रामलखन लोधी ने बताया कि तेंदुए को क्षेत्र में देखा गया है। इसके बावजूद वन विभाग कोई कार्रवाई नही कर रहा है। वन क्षेत्राधिकारी अनिल शाह ने बताया कि तेंदुआ पकड़ने के लिए तीन पिंजड़े और 15 कैमरे लगाए गए हैं तेंदुए के स्थान बदलने पर पिंजड़े की लोकेशन भी बदली जाती है पर तेंदुआ पकड़ में नहीं आ रहा हमारी टीम उसे पकड़ने का पूरा प्रयास कर रही है ग्रामीणों को भी सतर्क रहने को कहा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें