फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिबरी तालाब में मगरमच्छों ने आसपास मचा रखा है आतंक

विज्ञापन
मझगईं के लोहरा विरान में स्थित डिबरी तालाब। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
मझगईं (लखीमपुर खीरी)। बेलाकलां गांव के उत्तर लोहरा विरान जाने वाले तिराहे पर स्थित डिबरी तालाब में दो मगरमच्छ कई दिनों से दिखाई पड़ रहे हैं। मगरमच्छ एक कुत्ते को मारकर खा चुका है। ग्रामीण रमेश लाला ने बताया कि खेत जा रही सियाराम की पत्नी राधा पर भी मगरमच्छ ने दो दिन पहले हमला किया था। किसी तरह से भागकर उसने अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

ग्रामीणों वेदराम मौर्य, रियाजुल उस्मानी, संतोष कुमार, सरवन आदि ने बताया कि तालाब में दो मगरमच्छ हैं जो बाहर आकर रास्ते किनारे धूप सेंकते हैं। गांव के करीब तालाब होने के चलते गांव के बच्चे जिनको जानकारी नहीं है वह गर्मी की वजह से उसमें नहाने जाते हैं, जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि एक माह पहले एक युवक की जान डिबरी तालाब से कुछ दूर बिलहिया बाबा मंदिर के पास नहाते समय मगरमच्छ ले चुके हैं। इससे लोगों में दहशत फैली हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मगरमच्छों से निजात दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें