फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघिन की नहीं मिली लोकेशन छेदीपुर में ऑपरेशन टाइगर समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन के मैलानी रेंज के जंगल से सटे छेदीपुुर में हमलावर बाघिन की तलाश में चला ऑपरेशन टाइगर जंगल में लगे कैमरों को हटाने के साथ ही बारह दिनों बाद समाप्त हो गया। अब वहां सिर्फ फुट पेट्रोलिंग हो रही है।
विज्ञापन

बाघिन ने 21 जून को खेत में खाद डालने के दौरान छेदीपुुर निवासी रामनिवास सहित तीन परिवारवालों पर हमला कर घायल कर दिया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने 22 जून से बाघिन की तलाश में दुधवा से आई प्रशिक्षित हथिनी पवनकली संग बाघिन की तलाश में कांबिंग, सर्चिंग अभियान चलाया था। साथ ही बाघिन को ट्रैप करने के लिए जंगल में संभावित कुल छह जगहों पर कैमरे भी लगाए थे। कैमरों में सिर्फ एक बार ही बाघिन ट्रैप हुई और एक तेंदुआ की चहलकदमी भी कैमरों में देखी गई। इस दरम्यान जंगल से सटे खेतों में भी बाघिन के पगचिह्नमिले। वनकर्मियों के मुताबिक 24 जून को बाघिन शिकार का पीछा करते हुए खेत तक आई और वापस जंगल लौट गई। तब से बाघिन की कोई गतिविधियां नहीं मिलीं। इसे देखते हुए पहले कांबिंग में लगी प्रशिक्षित हथिनी पवनकली को वापस दुधवा भेजा गया। अब जंगल में लगे कैमरे भी वन विभाग और डब्ल्यूटीआई की टीम ने हटा दिए। इसी के साथ ही छेदीपुर में ऑपरेशन टाइगर समाप्त हो गया।
छेदीपुर में काफी दिनों से बाघिन की कोई गतिविधियां नहीं मिलीं और न ही कैमरों में बाघिन ट्रैप हुई है। छेदीपुर में ऑपरेशन टाइगर समाप्त हो गया है। अब वहां वनकर्मी फुट पेट्रोलिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश कुमार, ट्रेनी आईएफएस, मैलानी रेंजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें