फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leopard Attack: खेत में सो रहे चौकीदार को तेंदुए ने मार डाला, दो माह में तेंदुआ और बाघ ने पांच की ली जान

Fri, 21 Oct 2022 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

अलीगंज रोड पर बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड के कृषि फार्म में हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव रामपुर ग्रंट नंबर 18 निवासी राम भरोसे का 50 वर्षीय पुत्र हीरालाल मिल में दैनिक मजदूर था। रात में उन पर रोते समय तेंदुए ने हमला कर दिया। 
विज्ञापन
तेंदुआ - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोला वन रेंज में बुधवार रात बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड के कृषि फार्म में छत पर सो रहे चौकीदार को तेंदुए ने दबोच लिया और मार डाला। गुरुवार सुबह चौकीदार का अधखाया शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला।
विज्ञापन


अलीगंज रोड पर बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड के कृषि फार्म में हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव रामपुर ग्रंट नंबर 18 निवासी राम भरोसे का 50 वर्षीय पुत्र हीरालाल मिल में दैनिक मजदूर था। पत्नी रेनू देवी ने बताया कि उसके पति हीरालाल बुधवार शाम चीनी मिल के कृषि फार्म पर चौकीदारी करने गए थे। हीरालाल ने ट्यूबवेल के कमरे की छत पर झोपड़ी बना रखी थी। रात में तेंदुए ने छलांग लगाकर उसे दबोच लिया। सुबह खेत में अधखया शव मिला। खेत के पास ही खून से लथपथ मच्छरदानी और कंबल पड़ा था। सूचना पर पहुंची मृतक की पत्नी रेनू देवी सहित परिजनों ने 10 लाख रुपये मुआवजा और चीनी मिल में नौकरी की मांग करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।

शुगर मिल गोला के केन मैनेजर पीएस चतुर्वेदी ने बताया कि मृतक के पुत्र के बालिग होने पर पिता की जगह नौकरी दी जाएगी। साथ ही अन्य सुविधाएं और आर्थिक मदद की जाएगी। रेंजर संजीव कुमार तिवारी ने परिजनों को वन विभाग, राजस्व विभाग ओर से पांच लाख का मुआवजा, 10 हजार रुपये की तात्कालिक आर्थिक सहायता देकर परिवार वालों को मनाया। उसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक हीरालाल अपने पीछे पत्नी रेनू देवी, पुत्री मोनी, आरती, मोहित, करण, अर्जुन को छोड़ गया है। पत्नी का कहना है कि पति करीब 20 वर्षों से बजाज चीनी मिल के फार्म की देखभाल कर परिवार का भरण-पोषण करते थे।
विज्ञापन


दो माह में तेंदुआ और बाघ ने पांच को मारा
गोला वन रेंज की पश्चिमी बीट में 13 अगस्त को शौच को गए पुनर्भु ग्रट निवासी 32 वर्षीय मूक-बधिर युवक मुशर्रफ को बाघ ने निवाला बना लिया था। उसके बाद 24 अगस्त को राजकीय बीज संवर्धन क्षेत्र जमुना बाद फार्म के प्रखंड संख्या 6 में चौकीदार ग्राम बक्खारी निवासी हरीराम का शव क्षत-विक्षत अवस्था में संदिग्ध परिस्थितियों में झाड़ियों में पड़ा मिला था। हालांकि वन विभाग के अधिकारियों ने इसे वन्य जीव की घटना न मानकर संदिग्ध करार दिया था। चार अक्टूबर को प्रखंड तीन में चौकीदार यदुनाथ, 17 अक्टूबर की रात रसूलपुर गांव निवासी 30 वर्षीय रमाकांत को तेंदुए ने मार डाला था। इन घटनाओं से क्षेत्र में दहशत है।

तेंदुए ने गोवंश को बनाया निवाला
गोला वन रेंज की रजा नगर पूर्वी बीट में लखीमपुर रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास तेंदुए ने गोवंशीय पशु को अपना निवाला बना लिया। यह क्षेत्र नगर की सीमा से सटा हुआ है। जंगल में ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय वन चेतना केंद्र भी है। साथ ही कोटवारा रोड से जंगल होकर निकलने में लोग हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।

‘जंगल में जलभराव होने से वन्य जीव बाहर की ओर रुख कर रहे हैं। शिकार की तलाश में घटनाएं हो रही हैं। हमला तेंदुए ने किया है। उसे पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगवा दिया गया है। वनकर्मियों की टीमें कांबिंग में लगीं हैं।’ -संजीव कुमार तिवारी, रेंजर गोला वन रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें