ईसानगर। थाना क्षेत्र के बरारी गांव में खेत की रखवाली कर रहे तीन लोगों पर भेड़िये ने हमला कर जख्मी कर दिया। घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
क्षेत्र के बरारी निवासी जगत पाल पुत्र दनकू, रुची पुत्री काशीराम दिनेश पुत्र मुनीम बृहस्पतिवार की शाम अपने खेत पर फसल की रखवाली कर रहे थे कि अचानक भेड़िये ने हमला कर दिया। चीखपुकार सुनकर आसपास के किसान दौड़े और भेड़िये को भगाया। घायल अवस्था मे तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जगत पाल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद