फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटे को सियार ने किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। रविवार को इलाके के द्वारिकापुरवा गांव में खेत से घर वापस आ रही महिला और उसके बेटे को सियार ने हमला कर जख्मी कर दिया।
विज्ञापन

रविवार को निघासन कोतवाली क्षेत्र के द्वारिकापुरवा गांव निवासी गिरजादयाल की पत्नी शकुंतला अपने दस वर्षीय पुत्र रोहित और अपने देवर राजू की आठ वर्षीय पुत्री रानी के साथ खेत गई थी। वहां से घर वापस आते समय सियार ने शकुंतला पर हमला कर दिया, जिससे उसे जहां-तहां चोटें आईं। उसके शोर करने पर सियार ने रोहित पर हमला करके उसकी आंख पंजा मारकर जख्मी कर दी। इसके बाद सियार ने रानी पर झपट्टा मारकर उसे जमीन पर गिरा लिया और उसके हाथ और जांघ पर काट लिया। शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे लोगों ने उनको बचाया। इन बच्चों को गांव के ही प्राइवेट डॉक्टर को दिखाया गया। इससे पहले खेत में चारा लेने गई द्वारिकापुरवा के ही निजामुद्दीन की लड़की सोनी पर भी हमला करके सियार ने घायल कर दिया था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें