फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारपाई पर मिला ग्रामीण का शव: पत्नी पर प्रेम प्रसंग में हत्या कराने का आरोप, पुलिस कर रही जांच

Wed, 01 May 2024 04:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी जनपद में एक युवक का शव उसके घर में चारपाई पर मिला। मृतक के बेटे ने अपनी मां पर हत्या कराने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के थाना धौरहरा की ग्राम पंचायत हौंकना मटेरा मंजरा रानी पुरवा में 40 वर्षीय युवक घनश्याम का शव बुधवार सुबह को चारपाई पर मिला। संदिग्ध अवस्था में शव मिलने को लेकर गांव में चर्चा है कि पत्नी ने पति की हत्या कराई है। महिला के संबंध गांव के व्यक्ति से हैं। महिला कई लोगों से संबंध बना चुकी थी। पति उसकी हरकतों का विरोध करता था। 

विज्ञापन


एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें मृतक का बेटा अपने पिता की हत्या होने की बात कह रहा है। वह कह रहा है कि उसकी मां ने किसी को बुलाकर पिता की हत्या कराई है। प्रभारी कोतवाली धौरहरा दिनेश सिंह का कहना है कि हत्या मामले की जानकारी मिली थी। पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंचीं। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें