लखीमपुर खीरी। घर से अकेले मेला देखने आई महिला ने जब पति के साथ उसकी प्रेमिका को देखा तो आग बबूला हो गई। पत्नी ने इसका विरोध किया तो गुस्साए पति ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।
तहरीर में पीड़ित महिला ने बताया कि वह रविवार की शाम मेला देखने आई थी। इसी दौरान उसके ग्राम पंचायत से जुड़े एक अधिकारी पति प्रेमिका के साथ मेला देखते मिले। पति के साथ प्रेमिका को साथ देखकर पत्नी भड़क गई और दोनों के बीच जमकर कहासुनी होने लगी। आरोप है कि गुस्साए पति ने बाल पकड़ कर पत्नी को पीटना शुरू कर दिया।
मारपीट से मेले के बीच मजमा लग गया। तब आरोपी पति जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़ित महिला ने पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। संवाद