धौरहरा। शादी के नौ वर्ष बाद पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। विरोध करने पर मारपीट की और घर से निकाल दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
धौरहरा के मोहल्ला अमृत पुरम निवासी अल्ताफ खां ने अपनी बेटी शबाना बानो की शादी करीब नौ वर्ष पूर्व कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर निवासी पप्पू खान के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे कम दहेज लाने के नाम पर प्रताड़ित किया जाने लगा। दोनों पक्षों के बीच कई बार समझौते के प्रयास हुए, लेकिन ससुराल वालों का रवैया नहीं बदला। आरोप है 18 अप्रैल को पति ने मारपीट कर उसे तीन तलाक दे दिया। कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया मामले की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। संवाद