फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा का दरवाजा खोलते समय शिक्षामित्र को सांप ने डसा

सार

16 एलकेएच 501कक्षा का दरवाजा खोलते समय शिक्षामित्र को सांप ने डसा- गोला सीएचसी में चल रहा इलाज, हालत स्थिरसंवाद न्यूज एजेंसीबांकेगंज।बीईओ राकेश कुमार का कहना है कि लैलूननगर स्कूल की बाउंड्री वाल बनने का प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है।
विज्ञापन
गोला सीएचसी में भर्ती शिक्षामित्र।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोला सीएचसी में चल रहा इलाज, हालत स्थिर
विज्ञापन

बांकेगंज। संविलियन विद्यालय लैलूननगर में शुक्रवार की सुबह कक्षा का दरवाजा खोलते समय शिक्षामित्र राम निवास को जहरीले सांप ने डस लिया।
कस्बा से सटे ऊषा फार्म निवासी राम निवास संविलयन विद्यालय लैलूननगर में शिक्षामित्र के पद पर तैनात है। शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे राम निवास स्कूल के कक्ष का दरवाजा खोल रहे थे। इस दौरान दरवाजे के ऊपर लटक रहा जहरीला सांप उसके बाएं हाथ पर गिरा और उसे काट लिया। सांप के काटते ही उसके होश उड़ गए। वहां मौजूद प्रधानाध्यापक प्रदीप वर्मा और अन्य शिक्षक उन्हें इलाज के लिए गोला सीएचसी ले गए जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है।
विज्ञापन

उधर, अभिवावकों नंदू, हरेंद्र, सुग्रीम, मुन्ना, स्वामीनाथ, सुरेश आदि का कहना है कि चारों ओर खेतों के बीच बने स्कूल की बाउंड्री तक नहीं बनी है। इससे खेतों में खड़ी झाड़ियों से निकलकर जहरीले कीड़े-मकोड़े और सांप आए दिन कक्षाओं में रेंगते नजर आते हैं। जिन्हें देखकर बच्चे डर से स्कूल जाने से कतराते हैं। शिकायत के बावजूद जिम्मेदारों का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है। बीईओ राकेश कुमार का कहना है कि लैलूननगर स्कूल की बाउंड्री वाल बनने का प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें