फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कहां से आया अवैध असलहा... अब तक पता नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के भाई गोविंद सिंह की खुदकुशी को 24 से ज्यादा घंटे बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस यह तक नहीं बता पा रही है कि अवैध असलहा कहां से आया। असलहा किस श्रेणी का था, इसकी भी जांच चल रही है।
विज्ञापन

वहीं, शुक्रवार दोपहर 12 बजे गोविंद के शव का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस के अनुसार, गोविंद सिंह ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब आटा चक्की पर कोई भी मौजूद नहीं था। कुछ ही सेकंड में गोविंद की जीवन लीला समाप्त हो गई। गोविंद की आत्महत्या को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। वहीं, पुलिस की जांच अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है।
-
बृहस्पतिवार देर रात कराया गया पोस्टमार्टम
लखीमपुर खीरी। परिजनों की मांग पर पुलिस ने रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराया। देर रात शव दोबारा घर पहुंचा तो चीख पुकार मच गई। शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे शव का अंतिम संस्कार कराया गया। अंतिम संस्कार में एमएलसी अनूप गुप्ता, अवध क्षेत्र के अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, पलिया विधायक रोमी साहनी, गोला विधायक अमन गिरि, कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू, धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी सहित तमाम कद्दावर नेता शामिल हुए। इधर प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल भी घर पहुंचे और उन्होंने परिजनों ने ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें