फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तीसरी बेटी हुई तो पति ने पत्नी को पीटा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एक माह पहले तीसरी बेटी का जन्म होने से नाराज पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। हालत बिगड़ने पर विवाहिता को निघासन के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पढ़ुआ थाना क्षेत्र के पठाननपुरवा निवासी दामोदर कुमार ने बताया कि बहन सोनिका (28) की शादी महादेव निवासी दिनेश कुमार के साथ आठ साल पहले की थी। सोनिका को दो बेटियां हुईं। तीसरी बेटी का जन्म करीब एक माह पहले हुआ है। इससे नाराज होकर बहनोई दिनेश कुमार ने बहन की कई बार पिटाई कर दी। मंगलवार की सुबह भी बहनोई ने सोनिका को पीटा, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
चीखने-चिल्लाने की आवाज से आस पास के ग्रामीण एकत्र हो गए। हालत गंभीर देखते हुए उसे निघासन के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार की रात साढ़े दस बजे डॉक्टर इलाज शुरू करते, इससे पहले ही सोनिका ने दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर निघासन दिनेश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन तहरीर देंगे तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें