पुलिस की हिरासत में पकड़े गए बदमाश-स्रोत पुलिस
लखीमपुर खीरी। 21 अक्टूबर को शारदानगर क्षेत्र में युवक से स्कूटी लूटने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपियों ने जुए में हारे रुपयों की भरपाई करने के लिए घटना को अंजाम दिया था।
शारदा बैराज से दो किलोमीटर दूर अहीरनपुरवा के पास सुनील यादव की स्कूटी तीन बदमाशों ने छीन ली थी और मारपीट की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। शुक्रवार को एसपी गणेश प्रसाद साहा ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि दीपक वर्मा, हर्षित सिंह निवासीगण ग्राम राजापुर थाना फूलबेहड़, अजीत सिंह निवासी ग्राम पूजागांव व पम्मू कुमार निवासी ग्राम टीकापुर को जेल भेजा गया है।
पकड़े गए सभी आरोपियों पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने इनके पास से स्कूटी सहित अन्य सामान बरामद कर लिया है।