फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पानी बढ़ा तो नाले से निकल सड़क पर आया मगरमच्छ

Sun, 03 Aug 2025 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मगरमच्छ को रेस्क्यू करती वन विभाग की टीम। स्रोत :सोशल मीडिया - फोटो : जैतीपुर रेलवे स्टेशन पर ओएचई लाइन का काम करते कर्मचारी
विज्ञापन
सिंगाही/निघासन। सिंगाही थाने के सामने रविवार सुबह पेट्रोल पंप के पास एक मगरमच्छ नाले से निकलकर सड़क पर आ गया। राहगीरों की नजर पड़ी तो अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वहीं, शोर सुनकर मगरमच्छ वापस नाले में चला गया।
विज्ञापन

दूसरी तरफ सरयू और जोरहा नदी में भी मगरमच्छ देखे गए। उत्तर निघासन रेंज के बैरिया गांव में एक घर के भीतर मगरमच्छ घुस आया। इससे परिवार वालों के होश उड़ गए। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मशक्कत के बाद मगरमच्छ को रेस्क्यू कर पास की नदी में सुरक्षित छोड़ दिया।
वन विभाग ने बढ़ते जल स्तर को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि नदी-नालों के किनारे न जाएं और किसी भी जलीय जीव को देखने पर तुरंत सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें