फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: धूप खिली तो सड़कों पर लौटी रौनक, बर्फीली हवाओं ने बरकरार रखी ठंड

Thu, 08 Jan 2026 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कई दिनों बाद सुबह से आसमान साफ रहने और धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। धूप खिलते ही शहर की सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर चहल-पहल बढ़ गई। ठंड और कोहरे के कारण घरों में दुबके लोग जरूरी कामों के लिए बाहर निकले और धूप का आनंद लेते नजर आए। पार्कों और चौराहों पर बुजुर्ग धूप सेंकते दिखे। हालांकि, धूप के बावजूद बर्फीली हवाओं ने ठंड का असर पूरी तरह कम नहीं होने दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री, जबकि न्यूनतम 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज और सर्द हवाओं के चलते सुबह और शाम के समय गलन बनी रही। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए और बाजारों में ऊनी कपड़ों व गर्म पेय पदार्थों की दुकानों पर भीड़ देखी गई। दोपहर में धूप तेज होने से कुछ देर के लिए ठंड से राहत जरूर मिली, लेकिन हवा चलने से शरीर में सिहरन बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सुबह कोहरा या धुंध छाई रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें