फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सपना साकार हुआ तो आंखों से बही आंसुओं की धार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी। नगर के मोहल्ला पूर्वी लखपेड़ा निवासी गुलशन कुमार कहते हैं कि एक समय था कि दिवाली जेल में मनाईं थी। आज प्रभु श्रीराम अपने घर पर विराजमान हुए हम लोगों को अपार खुशी है। परिवार के साथ हर वर्ष दिवाली मनाते हैं, लेकिन सोमवार को फिर से दिवाली मनाई जो खास रही। हम बहुत खुश हैं।
विज्ञापन


संघर्ष सफल हुआ... हम बहुत खुश
मोहम्मदी। नगर के मोहल्ला भीतर मोहम्मदी निवासी अतुल रस्तोगी राम मंदिर आंदोलन के वक्त जेल गए थे। वह बताते हैं कि उस समय काफी कारसेवकों के साथ हरदोई बच्चा जेल में बंद रहे। वह संघर्ष आज पूरी तरह सफल रहा। अयोध्या में श्रीराम के आने पर बहुत हर्ष है। बड़ी धूमधाम से त्योहार मनाया है।
प्राण प्रतिष्ठा देख मन प्रफुल्लित
मोहम्मदी। अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाने के प्रत्यक्षदर्शी रहे बृजकिशोर शर्मा कहते हैं कि भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा होने पर वह काफी खुश हैं। लंबे समय बाद भगवान अपने घर पधारे हैं। घर में एक बार फिर से दिवाली का माहौल है। भगवान के स्वागत में पूरा देश है, यह देखकर मन और प्रफुल्लित हो रहा है।
विज्ञापन

संपति 30 दिनों तक जेल में रहे
भीखमपुर। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान कस्बा निवासी 60 वर्षीय संपति कुमार मिश्र ने भी संपूर्णानगर की अस्थाई जेल में एक महीना गुजारा था। उस दिन को याद करते हुए संपति रुंधे गले से बताते है कि ये ऐतिहासिक पल आज देखने को मिला है, जब मंदिर में प्रभु श्रीराम लला विराजमान हुए हैं। आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा। उन्होंने बताया कि उनके साथ राधेश्याम त्रिवेदी, जगदीश वर्मा, भाई पूर्व मंत्री रामकुमार वर्मा, वरुण अग्रवाल आदि जेल में रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें