फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: व्हाट्सएप स्टे्टस, इंस्टा और फेसबुक रील में छाए रामलला

विज्ञापन
वॉटएप स्टेटस पर दिख रही श्रीराम लला की तस्वीर- सोशल मीडिया
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सोमवार को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह एक त्योहार के रूप में मनाया गया। सोमवार सुबह से ही राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के बधाई संदेश सोशल मीडिया पर घूमने लगे। व्हाट्सएप स्टेटस, इंस्टाग्राम और फेसबुक रील में रामलला ही छाए रहे। स्वागत गीत और भगवान राम के भजन खूब शेयर किए गए।
विज्ञापन

सोमवार को सोशल मीडिया भी प्रभु श्रीराम के रंग में रंगा नजर आया। रामोत्सव का उल्लास सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर दिखा। लोगों ने व्हाट्सएप पर सगे-संबंधियों को प्राण प्रतिष्ठा समारोह की बधाई दी। रामलला के दिव्य विग्रह की प्राणप्रतिष्ठा अनुष्ठान का साक्षी बनना सौभाग्य बताया। घरों में जलाए गए दीये और सजावट की फोटो भी सोशल मीडिया पर साझा की। अधिकांश ने अपने व्हाट्सएप पर प्रभु श्रीराम की तस्वीर लगाई।

एक्स पर विराजे श्रीराम, ट्रेंड में रहे भगवान

एक्स (पहले ट्विटर) पर श्रीराम ट्रेंडिंग में रहे। शाम छह बजे तक 9.50 लाख लोगों ने पोस्ट किया। ट्रेंडिंग में दूसरे नंबर पर राम का भव्य धाम व तीसरे पर रामलला विराजमान की पोस्ट रही। एक-एक लाख से अधिक लोगों ने पोस्ट किया। इसके अलावा जय श्री राम, अयोध्या राम मंदिर, प्रभु श्रीराम, राम ऊर्जा, रामराज्य, सुंदर विग्रह, पावन सीताराम, भगवान राम नाम की पोस्ट ट्रेंड में रही। एक्स पर एक से सात नंबर तक रामलला नजर आए। लोगाें ने एक्स पर भी रामलला की तस्वीर व अयोध्या में हुए कार्यक्रम का वीडियो पोस्ट किया।
विज्ञापन


बजाओ ढोल स्वागत में, मेरे प्रभु राम आए हैं
सोशल मीडिया पर प्रभु श्रीराम के भजन भी खूब वायरल हुए। राम आएंगे, बजाओ ढोल स्वागत में मेरे प्रभु राम आए हैं। सजा दो घर को मंदिर सा आदि भजन शेयर और खूब सुने गए।

वॉटएप स्टेटस पर दिख रही श्रीराम लला की तस्वीर- सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें