फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मुकदमा दर्ज हुआ तो परिजनों ने किया शव का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
तिगोड़वा गांव में रात से ही डेेरा जमाए कई थानों की पुलिस
विज्ञापन
सिकंदराबाद। धौरहरा के सरसवा-महराजनगर में नीमगांव के तिगोड़वा निवासी युवक की हत्या के मामले में जब पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाया गया तो पुलिस की सुस्त शैली से खफा परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। मृतक का शव 24 घंटे तक घर में रखा रहा। मामले में जब पांच आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज हुआ तो परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

नीमगांव थाने के तिगोड़वा गांव निवासी अनूप चौहान पुत्र परशुराम (26) शुक्रवार को अपनी पत्नी सुधारा के साथ ससुराल धौरहरा के मनमतपुर-गुदरिया गांव गया था। शनिवार की शाम वह ससुराल से गुटखा खरीदने की बात कहकर निकला था। रविवार की सुबह अनूप का शव सरसवा-महाराजनगर रोड पर महराजनगर के समीप ही रपटा पुल के नीचे पड़ा मिला था। परिजन हत्या का आरोप लगाते रहे, लेकिन धौरहरा पुलिस हादसा साबित करने में जुटी रही।
पोस्टमार्टम के बाद रविवार की शाम करीब सात बजे मृतक का शव गांव लाया गया तो परिजनों ने गांव के ही चार आरोपियों पर हत्या का आरोप लगाया। मृतक का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। सूचना पर नीमगांव, मितौली, हैदराबाद, खीरी व फरधान थाने की पुलिस गांव पहुंची। परिजन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

नीमगांव थानाध्यक्ष कौशल किशोर ने धौरहरा कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह से बात की। इसके बाद मृतक के पिता परशुराम ने धाैरहरा कोतवाली पहुंचकर गांव के ही राजेंद्र, महेंद्र, बबलू व राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।

नीमगांव क्षेत्र के दो युवकों की हत्या से 30 घंटे तक हलकान रही पुलिस
नीमगांव पुलिस रविवार दोपहर से सोमवार की देर शाम तक उलझी रही। पहले बेहजम निवासी सराफा व्यापारी की हत्या मामले में परिजनों की मान-मनौव्वल और रात में तिगोड़वा गांव में शांति-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी ने पुलिस की नींद उड़ा दी। बेहजम निवासी रोहित सोनी का शव सदर कोतवाली के एलआरपी चौकी क्षेत्र में मिला था। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। परिजनों ने बेहजम चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया था। वहीं धौरहरा थाना क्षेत्र में रपटा पुल के नीचे मिले नीमगांव के तिगोड़वा निवासी युवक की हत्या मामले में भी पुलिस को परिजनों की मान-मनौव्वल करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें