फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दोस्त बनकर फोन किया, फर्जी संदेश भेजकर ठगे तीन हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। साइबर ठगों ने शिव कालोनी निवासी छात्र गगन मोहन मिश्रा को ठगी का शिकार बनाया।
विज्ञापन

पीड़ित छात्र ने बताया कि ठग ने उसे 26 अक्तूबर को उसका दोस्त आदित्य बनकर फोन किया। कहा कि मैं तुम्हारे मोबाइल पर एक दूसरे नंबर से 15 हजार रुपये भेज रहा हूं। यह रुपये मेरे भाई को दे देना। पीड़ित ने बताया कि इसी समय उसके नंबर पर रुपये क्रेडिट होने का एक फर्जी मेसेज भी आ गया।
मेसेज देखकर उसने ठग के बताए नंबर पर दो बार में तीन हजार रुपये भेज दिए। बाद में ठगी का एहसास हुआ तो देखा कि रुपये क्रेडिट होने का मेसेज फर्जी था। उसके खाते में 15 हजार रुपये आए ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये कटने की जानकारी पीड़ित ने बैंक में दी। परिजनों ने सदर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित के पिता सुभाष चंद्र ने बताया कि ठगाें ने इसी तरह कई परिचितों को ठगा है। एक को 10 हजार की चपत लगाकर एक अन्य को भी ठगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें