फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: प्रशासन ने नहीं सुनी तो ग्रामीणों ने खुद बना लिया रास्ता

विज्ञापन
रानीगंज के पास कटी सड़क को बनाते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
निघासन। प्रशासन ने ग्रामीणों की शिकायत को नजरअंदाज किया तो ग्रामीणों ने खुद ही श्रमदान कर बाढ़ के पानी में कटे संपर्क मार्ग को दुरुस्त कर लिया।
विज्ञापन

लुधौरी क्षेत्र में मंगलवार शाम बाढ़ से गांव रानीगंज में खमरिया लिंक मार्ग पांच जगहों से कट गया था। इससे छह से अधिक गांवों का संपर्क टूट गया था। इससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासन ने ग्रामीणों की शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया तो गांव खमरिया, झउवापुरवा व मदनापुर के ग्रामीणों ने खुद ही रास्ते को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी संभाली। बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधान विमल कुमार, कृष्ण कुमार के मलकीत सिंह, हरजिंदर सिंह, अविनाश यादव, विपिन कुमार, राजू गिरि और अरविंद कुमार आदि रास्ता बनाने पहुंचे। श्रमदान कर शाम तक रास्ते को दुरुस्त कर लिया।
विज्ञापन


इन जगहों पर कटा है मार्ग
यह संपर्क मार्ग रानीगंज में डॉ. तरुण के घर के पास, हरजिंदर सिंह के घर के पास, गुरमीत सिंह हलवाई के घर के पास, रानीगंज गुरुद्वारा साहिब के पास और दर्शन सिंह के घर के पास बंधा कटा है। ग्रामीणों ने सभी मार्गों को दुरुस्त करने के लिए कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें