फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दर्जनों घरों के ग्रामीण ट्रॉलियों पर बनाए हैं बसेरा

विज्ञापन
संपूर्णानगर के सिंगाही खुर्द में घरों में पानी भरने पर ट्रालियों को बना दिया घर। संवाद
विज्ञापन
संपूर्णानगर। संपूर्णानगर-खजुरिया मार्ग पर सड़क किनारे बसे दर्जनों घरों के अलावा सिंगाही खुर्द के वार्ड नौ बिहारी कॉलोनी में बाढ़ आने से मार्ग पर लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सोमवार से जीवन यापन कर रहे हैं। ट्राली के अंदर ही खाना बना रहे हैं।
विज्ञापन

कॉलोनी की माया देवी, संतोष, पप्पू, राजू, छोटेलाल, गुलाब, कुंदन, मोहन, अर्जुन आदि ने बताया कि सोमवार की शाम अचानक से पानी बढ़ने लगा। जिससे कुछ सामान निकाल पाए थे और कुछ सामान घर में ही रह गया है। आसपास के फार्मरों द्वारा ट्रॉलियां रोड पर लगा दी गईं हैं। जिन पर पल्ली, तिरपाल लगाकर गुजारा कर रहे हैं। लोगों ने बताया कि प्रशासन की तरफ से लगातार उनको लंच पैकेटों का वितरण किया जा रहा है। जिससे उनको दिक्कतें ज्यादा नहीं आ रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें