फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मकान में सेंध लगाते समय लोगों ने ललकारा तो भाग गया चोर

Sat, 03 Oct 2026 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बंद पड़े मकान में काटी गई सेंध। संवाद
विज्ञापन
मैगलगंज। मोहल्ला रामनगर में बृहस्पतिवार रात बंद मकान की पिछली दीवार में सेंध लगाकर घुसने की कोशिश कर रहा चोर लोगों की आहट पर भाग गया। चोर दीवार की कुछ ईंटें ही निकाल पाया था।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी राजमिस्त्री रमेश राठौर परिवार के साथ कुछ समय पूर्व रोजी-रोटी की तलाश में दिल्ली चले गए। मकान में ताला लगा था। रात में चोर ने पिछली दीवार में सेंध लगाई। आसपास के लोगों ने आहट सुनकर शोर मचाया और ललकारा तो वह अंधेरे में भाग गया। बाद में लोगों ने मकान के पीछे जाकर देखा तो दीवार की कई ईंटें निकली थीं। घटना की जानकारी मकान मालिक और पुलिस को दी गई।
इधर, मैगलगंज क्षेत्र में पिछले 48 घंटे में चोरी की छह घटनाएं सामने आई हैं। इनमें दो बाइक चोरी भी शामिल हैं। लगातार घटनाओं से लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि रात में पुलिस की गश्त दिखाई नहीं देती। उन्होंने नियमित और प्रभावी गश्त, पूर्व की घटनाओं के खुलासे और चोरों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ मितौली यादवेंद्र यादव ने बताया कि चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस की टीमें लगातार सक्रिय हैं। जल्द ही इनका अनावरण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें