बिजुआ। ग्राम मनिहरिया के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान तेजपाल के नेतृत्व में डीएम को प्रार्थनापत्र देकर आबकारी विभाग पर गंभीर आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बताया कि आबकारी विभाग के लोगोंं ने घर में छापा मारा। अवैध शराब नहीं मिलने पर बाइक और घर का अन्य सामान उठा ले गए।
ग्राम प्रधान तेजपाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को आबकारी विभाग के लोग मनिहरिया में प्रमोद सिंह के घर में घुसे। जब अवैध शराब नहीं मिली तो उसकी मोटरसाइकिल उठा ले गए। उसे बिजुआ चौकी पर बुलाया और चार हजार रुपये लेकर बाइक छोड़ी।
ग्राम प्रधान ने बताया कि आए दिन आबकारी अधिकारी ग्रामीणों का उत्पीड़न करते रहते हैं। आबकारी विभाग द्वारा बाइक ले जाने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। आबकारी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि आरोप निराधार हैं। उनके विभाग का कोई कर्मचारी बाइक नहीं लाया है।