फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आज से 134 केंद्रों पर गेहूं खरीद, पलिया मंडी में तैयारियां अधूरी

Sun, 29 Mar 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सोमवार यानी 30 मार्च से जिले में गेहूं खरीद शुरू हो जाएगी। इसके लिए शहर समेत पूरे जिले में 134 केंद्र बनाए गए हैं। विभाग का दावा है कि तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और किसानों को इस बार 2585 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा, जो पिछले वर्ष से 160 रुपये अधिक है।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी नमन पांडेय ने बताया कि अब तक करीब सात हजार किसानों ने पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा लिया है और खरीद प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, दूसरी ओर कई केंद्रों पर व्यवस्थाएं दावों के विपरीत नजर आ रही हैं।
पलियाकलां की नवीन मंडी समिति में खरीद शुरू होने से पहले ही अव्यवस्था सामने आई है। यहां अभी तक न तो साफ-सफाई कराई गई है और न ही किसानों की सुविधा के लिए जरूरी मशीनें पहुंच पाई हैं। मंडी परिसर में धूल और गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
विज्ञापन

नवीन मंडी समिति के मार्केटिंग इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि इस बार मंडी परिसर में कुल नौ गेहूं खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इनमें आरएफसी को पांच केंद्र, पीसीयू को तीन केंद्र और यूपीएसएस को एक केंद्र आवंटित किया गया है। किसानों का कहना है कि यदि व्यवस्थाएं समय से दुरुस्त नहीं हुईं तो पहले ही दिन उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें