फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: स्कूलों में नौनिहाल का तिलक लगाकर स्वागत

Wed, 02 Jul 2025 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
स्कूल खुलने पर पहले दिन प्राथमिक विद्यालय महाराजनगर में बच्चों को टीका लगाकर स्वागत करतीं शिक्ष
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। परिषदीय से लेकर माध्यमिक स्कूल मंगलवार को खुले तो स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल दिखाई दी। उनके बच्चों का तिलक औैर रोली लगाकर स्वागत किया गया। बच्चों को नई किताबें भी उपलब्ध कराई गईं। हालांकि, कुछ जगहों पर मौसम खराब होने की वजह से स्कूल में बच्चों की संख्या कम रही। विभागीय अधिकारियों ने पहले दिन स्कूलों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

शहर के सदर विद्यालय में 80 बच्चे उपस्थित थे। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने कहा कि स्कूल चलो अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह समाज के प्रत्येक बच्चे के भविष्य को संवारने का एक सामूहिक संकल्प है। शिक्षकों का कर्तव्य है कि वे प्रत्येक बच्चे का नामांकन, ठहराव और प्रगति सुनिश्चित करें। शिक्षा से कोई बच्चा वंचित न हो यही हमारा लक्ष्य होना चाहिए।
विद्यालय में बच्चों की मुस्कान और शिक्षकों की सजगता इस बात का प्रतीक रही कि जनपद में शिक्षा के प्रति समर्पण प्रबल है। बीएसए ने बताया कि पूरे जिले में 60 से 70 प्रतिशत बच्चों की उपस्थित रही। एकाध दिनों में शत प्रतिशत बच्चे स्कूल में उपस्थित होंगे। वहीं आरएम ज्ञान दायिनी इंटर कॉलेज राजाजीपुरम में ग्रीष्मकालीन अवकाश के पश्चात छात्र-छात्राओं का आगमन हुआ। विद्यालय खुलने के प्रथम दिवस पर ही छात्र -छात्राओं की लगभग शत प्रतिशत उपस्थिति विद्यालय के प्रति अनुशासन तथा शिक्षा के प्रति सजगता को दिखाने वाली थी। विद्यालय की शिक्षिकाओं द्वारा समस्त छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों के मस्तक पर टीका लगाकर विद्यालय में प्रवेश कराया गया तथा स्वागत किया गया।
विज्ञापन


मर्जर वाले स्कूलों में पड़ा ताला, जल्द शुरू होंगी बाल वाटिकाएं
हाल ही में 23 विद्यालयों की पहली सूची जारी करते हुए उक्त स्कूलों के बच्चों को समीप के स्कूल में मर्ज किए जाने का आदेश था। एक जुलाई को स्कूल खुले तो ऐसे स्कूलों में ताला लटकता मिला। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि स्कूलों के शिक्षक और बच्चों को पड़ोस के स्कूल में प्रवेश दिलाया गया। वहीं पुराने बच्चों को भी वहीं बिठाकर पढ़ाई कराई जा रही है, मर्ज होने वाले 23 स्कूलों में जल्द ही तैनाती करते हुए वहां आने वाले छह साल से कम उम्र वाले बच्चों के लिए बाल वाटिकाएं शुरू कराई जाएंगी। संवाद

टीका लगाकर छात्र-छात्राओं का किया स्वागत

मझगईं। गर्मियों की छुट्टी खत्म होने के बाद एक जुलाई से खुले स्कूलों में पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं का टीका लगाकर स्वागत किया गया। कस्बा के मेवालाल रामदुलारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य नीरज कुमार शुक्ला ने बच्चों को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। एक माह बाद पहली बार स्कूल पहुंचने पर बच्चों में खुशी भी देखी गई और सड़कों पर बस्ता टांगकर निकलने वालों बच्चों को देखकर लोग भी प्रसन्न दिखाई दिए। संवाद

स्कूल खुलने पर पहले दिन प्राथमिक विद्यालय महाराजनगर में बच्चों को टीका लगाकर स्वागत करतीं शिक्ष

स्कूल खुलने पर पहले दिन प्राथमिक विद्यालय महाराजनगर में बच्चों को टीका लगाकर स्वागत करतीं शिक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें