फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर लिफ्टिंग में खिलाड़ियों ने जीते दो गोल्ड, तीन सिल्वर और एक कांस्य

Wed, 21 Feb 2018 01:00 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य स्तरीय बेंच प्रेस एवं डेड लिफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन 17 और 18 फरवरी को कानपुर में हुआ था। इसमें कई जिलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें जिले के लखीमपुर पॉवर लिफ्टिंग संघ के खिलाड़ियों ने दो गोल्ड, तीन सिल्वर और एक कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन

संघ के कोच श्याम चंद्र ने बताया कि पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता 17 और 18 फरवरी को कानपुर में संपन्न हुई थी, जिसमें प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि सीनियर वर्ग के बेंच प्रेस में 66 किलोग्राम भार वर्ग में सलमान खान ने 90 किलोग्राम वजन उठाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। 74 किलोग्राम भार वर्ग में शकील ने 100 किलोग्राम, 93 किलोग्राम भार वर्ग में मोबीन ने 200 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं मास्टर वर्ग में 83 किलोग्राम भार वर्ग में इश्तियाक खां 115 किलोग्राम, 93 किलोग्राम भार वर्ग में मोबीन 120 किलोग्राम और 93 किलोग्राम भार वर्ग में सुरेंद्र वर्मा 90 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें