फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम के बिगड़े मिजाज से किसान फिर हलकान

Fri, 03 Apr 2015 07:28 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
एक बार फिर मौसम के बिगड़ते मिजाज से किसान हलकान हैं। शुक्रवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। गोला, मैलानी, बांकेगंज में सुबह आंधी आने से कई जगह पेड़ गिर गए। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। लखीमपुर शहर में दिन भर बादल छाए रहने से बारिश की आशंका बनी रही।
विज्ञापन

दिन में धूप न निकलने से बढ़ रही गर्मी से कुछ राहत रही। उधर मौसम के बदले मिजाज को देखकर किसानों के माथे पर एक बार फिर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। गेहूं की फसल कटने को तैयार है। ऐसे में यदि पानी बरस गया तो फसल बर्बाद हो जाएगी। आंधी आने से भी लोगों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। मौसम वैज्ञानियों ने पांच अप्रैल तक बारिश की संभावना जताई है।
मैलानी। बृहस्पतिवार की रात से मौसम के बिगड़े मिजाज से एक बार किसान फिर चिंतित हो उठे हैं। दिन को तो मौसम साफ रहा, लेकिन रात को मौसम का मिजाज बदल गया और तीन बजे के आसपास हल्की बूंदाबांदी भी हुई। सुबह भी आसमान में घने बादल छाए रहे और पूरे दिन बादलों का डेरा रहा। इन बादलों से बारिश की आशंका से किसानों को खेतों में तैयार खड़ी गेंहू की फसल की चिंता सताने लगी है। किसान कंधई सिंह, अवनीश अवस्थी, ताराचंद्र आदि का कहना है कि अब बारिश से गेंहू की फसल को बेहद नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें