फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश होने से गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
ईसानगर में बारिस के पानी से निकलते बच्चे - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
ईसानगर। दो दिन से पड़ रही भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बारिश से थोड़ी राहत मिल गई। दोपहर ठंडी हवाओं के साथ मौसम सुहावना हो गया। गर्मी से परेशान बच्चों ने घरों से बाहर निकलकर बारिश के पानी में मजा लिया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह मौसम साफ था। सूर्यदेव निकले और अपना तेज बिखेरा। लगभग दो बजे आसमान पर बादल छा गए। दोपहर तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। बारिश से जगह-जगह जलभराव की समस्या पैदा हो गई। खमरिया, हसनपुर कटौली, बिरसिंहपुर, गनेशपुर, नरगड़ा, शेखपुर, कबीरहा, सहित कई गांवों में जलभराव से लोग परेशान रहे। आवागमन में लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी
निघासन। दोपहर बाद करीब दो बजे से तेज हवाओं के साथ बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली। धान और गन्ना किसानों को भी बारिश से लाभ मिला है। अधिक बारिश होने से कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें