फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में बनी बारिश की संभावना, आज कोहरा बढ़ेगा

विज्ञापन
weather
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नए साल के आगमन का काउंट डाउन शुरू है, जिसके साथ ही मौसम के तेवर भी बदलेंगे। बुधवार को सुबह कुछ देर कोहरा पड़ा, जिसके बाद धूप निकलने से आसमान साफ हो गया। कई दिनों से लगातार धूप निकलने से लोगों को कड़ाके की ठंड और शीतलहर से राहत मिली है, लेकिन कुछ दिनों में मौसम के तेवर बदल सकते हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक गुरुवार को कोहरा गिरेगा, जिसके बाद रविवार को तेज बारिश के साथ आंधी-बिजली का प्रकोप हो सकता है।
विज्ञापन

जनपद के तराई क्षेत्रों में सुबह कोहरा गिरने का क्रम जारी है। वहीं शहर में पिछले पांच-छह दिनों से कोहरा नहीं पड़ा है, जिससे अच्छी धूप खिल रही है। इससे दिन में ठंड का असर कम हो जाता है, लेकिन शाम होते ही ठंडक फिर से पैर पसार रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को आसमान साफ रहेगा। रविवार को बादल छाएंगे और तेज बारिश के साथ आंधी-बिजली का भी प्रकोप हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें