फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फीली हवाओं से कांपने लगी तराई

विज्ञापन
ठंड तो पशुओं को भी लगती है। अलाव के पास खड़ी गाय। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से तराई का इलाका कांप उठा है। बुधवार की रात से ही चल रही बर्फीली हवाओं ने गलन बढ़ा दी है। तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान में आई भारी गिरावट से शनिवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक ने आशंका जताई है कि अगले दो दिनों में भी तापमान में और गिरावट आ सकती है। सुबह और शाम को धुंध छाई रहने और कोहरा गिरने की भी संभावना है।
दिसंबर महीने में अब तक दोपहर में धूप खिल रही थी, जिससे गलन से राहत रही, लेकिन तापमान गिरने से ठंड का असर जनजीवन पर नजर आया। शुक्रवार को दिन में हल्की धूप निकलने के बाद भी पछुआ हवाओं के कारण गलन का अहसास हुआ। रात होते-होते ठंड बेहद बढ़ गई। दिन में गर्म कपड़ों की खरीदारी भी हुई। ऐसा लगा जैसे लोगों ने ठंड से मुकाबला करने की तैयारी शुरू कर दी हो। सुबह शाम लोग अलाव तापते नजर आए। ठंड बढ़ने से मजदूरों, रिक्शा चालकों, और बाहर से काम के लिए शहर में आने वाले लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को भी कांपते हुए स्कूल जाना पड़ा। शनिवार को भी सड़कों पर निकलने वाले लोगों को गर्म कपड़ों पर लिपट कर निकलना पड़ा।
विज्ञापन

-
इस बार ठंड अधिक होने की संभावना है। मौसम तीन से चार दिनों तक इसी तरह रहेगा। रविवार को भी शीतलहर का प्रकोप रहेगा। सोमवार को कोहरा गिरने की संभावना है।
- जेपी गुप्ता, निदेशक मौसम विज्ञान केंद्र
-
इस तरह गिरा पारा
तारीख न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
दिनांक.............. अधिकतम ..............न्यूनतम
13 दिसंबर.............23.9.................13.1
14 दिसंबर.............41.1..................11.9
15 दिसंबर..............21.7................07.9
16 दिसंबर..............21.7................07.1
17 दिसंबर..............21.9................06.5
18 दिसंबर..............17.3................04.5
19 दिसंबर...............17.2................04.3
-
पलिया: मौसम की लुकाछिपी ने किया हैरान
पलियाकलां। बीते दो दिनों से लगातार पड़ रही ठंड से शनिवार की दोपहर में हल्की धूप के दीदार हुए। एक बजे धूप के दीदार हुए तो लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, कड़ाके की ठंड में अधिकतर लोग अपने घरों में सुबह से ही दुबके रहे। दिहाड़ी मजदूरों व किसानों का भी हाल बेहाल रहा। दोपहर बाद निकलने वाली धूप ने राहत पहुंचाई। इस दौरान भीषण शीतलहर के बीच नगर पालिका द्वारा व्यवस्थाएं किस प्रकार से की जा रही हैं, इसका जायजा लेने के लिए एसडीएम व तहसीलदार ने जलाए जा रहे अलाव और रैन बसेरा का निरीक्षण किया।
-
मैलानी: नगर पंचायत ने 38 जगहों पर जलवाए अलाव
मैलानी। नगर पंचायत ने कड़ाके की सर्दी को देखते हुए 38 जगहों पर अलाव जलवाए हैं। चेयरमैन ने भ्रमण कर चिह्नित स्थानों का जायजा लिया। उन्होंने 6 स्थानों पर और अलाव जलवाने के निर्देश दिए।
ईओ ब्रजेश कुमार सविता ने बताया कि शीतलहर के चलते पड़ रही कड़ाके की सर्दी को देखते हुए नगर में 38 सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाये जा रहे हैं, ताकि गरीब, मजदूर, रिक्शा, ठेला चालक, बाहरी यात्रियों को ठंडक से छुटकारा मिल सके। चेयरमैन सत्यवती ने बताया कि कुछ लोगों की अलाव नहीं जलने की शिकायत पर भ्रमण कर चिह्नित स्थानों का जायजा लिया।
-
गोला: ठंड ने किया बुरा हाल
गोला गोकर्णनाथ। प्रतिदिन पारा लुढ़कता जा रहा है। भीषण सर्दी में बढ़ी ठिठुरन से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। जरूरी काम निपटाने के लिए लोग बाजार में निकले तो जरूर लेेकिन गर्म कपड़ों में लिपटे दिखे। हालांकि दोपहर में कुछ समय के लिए सूर्य देव ने दर्शन दिए उसके बाद फिर ओझल हो गए जिससे फिर ठिठुरन बढ़ गई। संवाद

ठंड में काम की तलाश में ठिठुरते ठेलिया चालक और मजदूर। संवाद- फोटो : LAKHIMPUR

 

नौकरी तो करनी ही है, गर्म कपड़ों में तैनात महिला पुलिस कर्मी। संवाद- फोटो : LAKHIMPUR

 

लखीमपुर संकटादेवी मंदिर के बाहर ठंड में बैठीं महिलाएं। संवाद- फोटो : LAKHIMPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें