फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से चलेगी शीतलहर, तापमान में आएगी गिरावट

विज्ञापन
लखीमपुर में सुबह कोहरा में जाते लोग। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पहाड़ों पर बर्फ पिघलने से तराई क्षेत्र में गलन बढ़ गई है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने गुरुवार से शीतलहर चलने का पूर्वानुमान जताया है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि दिन में कुछ देर के लिए धूप निकलेगी, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह कोहरा गिरा, जिसके बाद दोपहर में धूप निकली। सुबह और शाम को ठंडी हवा चलने से गलन बढ़ गई है। वहीं तापमान में रोज गिरावट देखी जा रही है। पिछले चार-पांच दिनों में तापमान में कई अंकों की गिरावट आई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 24.7 और न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। इससे लोगों को गर्म कपड़ों के साथ ही टोपी-मफलर पहनकर बाहर निकलना पड़ा।
-
बुधवार को मौसम साफ रहेगा। गुरुवार से शुक्रवार तक शीतलहर चलेगी। शनिवार से हवा का रुख बदलेगा जिससे फिर मौसम साफ हो सकेगा।
- जेपी गुप्ता, निदेशक, मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ

लखीमपुर में दोपहर में निकली धूप एवं गलन में कुछ इस तरह जाती किशोरियां। संवाद- फोटो : LAKHIMPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें