फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड और गलन के तेवर बरकरार, धूप से भी नहीं मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तराई में ठंड के कड़े तेवर रविवार को भी देखने को मिले। सुबह से कोहरा गिरा, जिसके बाद दोपहर को हल्की धूप निकली। इससे भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। न्यूनतम तापमान कम होने के चलते लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ा। बाइक सवारों को बर्फीली हवा से दो-चार होना पड़ा। रविवार को अवकाश होने के चलते लोग घरों से बाहर कम ही निकले। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक ठंड और गलन रहेगी, जिसके बाद तापमान बढ़ने लगेगा। 16 और 17 जनवरी को बारिश होने के आसार बन सकते हैं।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह कोहरा गिरने से मौसम ठंडा रहा और बाहर निकलने पर लोगों को गलन का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद हल्की धूप निकली, जो कुछ घंटे तक रही। इस दौरान लोगों ने धूप की गुनगुनाहट का आनंद लेना चाहा, लेकिन तापमान कम होने से खास राहत नहीं मिली। अलाव और हीटर से तापकर लोगों ने खुद को ठंड से बचाने का प्रयास किया। मौसम विभाग लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक सोमवार से मौसम में बदलाव आएगा। धीरे-धीरे तापमान बढ़ेगा, जिससे गलन कम होगी। गुरुवार से पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में फिर बदलाव आएगा, जिससे बारिश हो सकती है। ऐसा मौसम शुक्रवार को भी रह सकता है।
मैलानी। रविवार को चली बर्फीली हवाओं से गलन बढ़ गई, जिससे आमजन को झकझोर कर रख दिया। सुबह से ही आसमान में घना कोहरा छाया रहा, जिससे सूरज के दर्शन नहीं हो सके। शीतलहर के प्रकोप से पड़ रही हांड कंपाने वाली सर्दी से लोग बिलबिला उठे। शाम चार बजे के बाद सर्दी ने तेवर और तल्ख कर लिए, जिससे अधिकतर लोग शाम होते ही घरों में दुबक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें