फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने फिर बदली करवट, ठंड और गलन बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम ने फिर ली करवट, ठंड और गलन बढ़ी
विज्ञापन

क्रासर........
सुबह से छाए बादल, दिन में रुक-रुक कर होती रही बारिश
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बारिश होने का दिया अलर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। तराई में मौसम ने फिर से अपने रंग दिखाए हैं। मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित हुई। मंगलवार की सुबह चार बजे से आसमान में बादल छाए और बूंदाबांदी हुई, जिसके बाद दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। बीच-बीच में कुछ मिनटों के लिए धूप निकली, लेकिन इससे लोगों को ठंड से कोई राहत नहीं मिली। दिन भर बादलों की आवाजाही लगी रही, जिससे ठंड और गलन बढ़ गई। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार और गुरुवार को भी बादलों की आवाजाही रहेगी और बारिश भी हो सकती है।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। दिन भर बादलों की आवाजाही और रुक-रुक कर हुई बारिश से ठंड और गलन की पुन: वापसी हुई है, जिससे लोगों को घर में दुबकना पड़ा। जरूरी काम से ही लोग घरों से बाहर निकले। अचानक बारिश होने के चलते लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। जिला कृषि अधिकारी एसपी सिंह के मुताबिक हल्की बारिश होने से फसलों को नुकसान नहीं होगा। गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है। लाही में माहूं कीट लगने का खतरा है, जिसके लिए किसानों को उपचार करने की आवश्यकता है। मौसम विभाग लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया है कि बुधवार और गुरुवार को भी बादलों की आवाजाही रहने से बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट आएगी। जबकि शुक्रवार और शनिवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक लुढ़क सकता है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड और शीत लहर का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

बारिश से आलू, गोभी की फसलों को नुकसान
गोला गोकर्णनाथ। मंगलवार रात से शुरू हुई बूंदाबादी से ठंड बढ़ गई है, जिससे बूढ़े बच्चे घरों में दुबके रहे। वर्षा से गन्ना, गेहूं, लाही की फसलों को फायदा हुआ वहीं आलू, गोभी की फसलों को नुकसान पहुंचा है। वर्षा के कारण बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। स्कूल में छुट्टी के समय बच्चों को भीगते हुए घर जाना पड़ा। वर्षा होने से निचले इलाकों में कीचड़ हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत भी हुईं। उधर, संसारपुर क्षेत्र में मंगलवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे दोपहर से बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ गई। बरसात के कारण दिन भर बाजार में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

फोटो- 07एलकेएच501
सड़कों पर हुआ जलभराव
बांकेगंज। तीन दिन मौसम साफ रहने के बाद सोमवार रात आसमान में बादल घिर आए और हल्की बारिश से ठंड में इजाफा हो गया । मंगलवार सवेरे मौसम बिगड़ने के बाद दोपहर होते-होते बारिश शुरू हो गई। अपराह्न तीन बजे परिषदीय और प्राइवेट स्कूलों में बच्चों की छुट्टी होते ही बच्चे पानी में भीगते हुए घरों के लिए निकल पड़े। दोपहर बाद अचानक शुरू हुई बारिश से कस्बा के मोहल्लों की सड़कों पर जलभराव हो गया। जिससे लोगों को रास्ते में भरे पानी से होकर निकलना पड़ा। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बारिश से गन्ना,गेहूं, दलहनी, तिलहनी फसलों को काफी फायदा पहुंचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें